भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से कसुम्पटी स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी भाषा को प्राथमिक देने की वकालत की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
पखवाड़े के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुखदेव सिंह प्रथम, प्रदीप सिंह ठाकुर द्वितीय, अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। प्रदीप हेटा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
हिंदी टिप्पण और प्रारूपण प्रतियोगिता में सुखदेव सिंह प्रथम, प्रदीप सिंह द्वितीय तथा गोपाल चंद तृतीय स्थान पर रहे। राजीव कुमार को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
राजभाषा एवं सामान्य हिंदी प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह ठाकुर प्रथम, भूपराम वर्मा द्वितीय और प्रदीप हेटा तृतीय स्थान पर रहे। सन्नी चंबयाल को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में रामदास भारती प्रथम, प्रदीप हेटा द्वितीय और अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंकिता यादव को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।