बीएसएनएल ने यूथ के पसंदीदा स्टूडेंट पावर प्लान को बदला है। नए प्लान में तीन नंबरों पर बेहद सस्ती दरों पर बात हो सकेगी। एक मिनट के 20 पैसे लगेंगे, लेकिन दो नंबर मोबाइल और एक लैंडलाइन का होना चाहिए।
इसके लिए युवाओं को एक एसएमएस ‘ईएक्सएल पीओडब्लयूईआर’ लिखकर 53733 पर दोनों मोबाइल नंबर तथा एक लैंडलाइन नंबर पर मेसेज करना होगा।
इसके बाद यह सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। बीएसएनएल ने इस प्लान को फ्रेंड और फेमिली का नाम दिया है। इसके साथ साथ इंटरनेट प्लान रिचार्ज में कम दाम पर अधिक डाटा सर्विस शुरू की है।