विदेशों और महानगरों की तर्ज पर बीएसएनएल ने राजधानी शिमला को भी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा से जोड़ दिया है। ‘फाइवर टू द होम’ (एफटीटीएच) योजना में बीएसएनएल ने शहर के अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर फाइवर नेटवर्क से जोड़ा है।
राजधानी के दस हजार से अधिक ब्रॉडबैंड उपभोक्ता अब अपने कंप्यूटर सिस्टम पर हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एफटीटीएच सुविधा से जुड़ने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड उपभोक्ता टीवी और वीडियो ऑन डिमांड की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
इन क्षेत्रों में मिलेंगे ऑन डिमांड कनेक्शन
फाइवर बिछने के बाद शहर को तारों के जंजाल से भी छुटकारा मिलने लगा है। उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल ने हाई स्पीड इंटरनेट के लिमिटेड और अनलिमिटेड प्लान भी जारी किए हैं। बीएसएनएल की वेबसाइट पर इंटरनेट प्लान से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
आईएसबीटी, जोधा निवास, तेंजिन हास्पिटल, भट्ठाकुफर, लोअर टूटु, यूएस क्लब, हाई कोर्ट, छोटा शिमला, हिमुडा कालोनी, ढली बाईपास और चक्कर ऑन डिमांड कनेक्शन मिलेंगे। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि ‘फाइवर टू द होम’ योजना में बीएसएनएल ने शहर के अधिकतर क्षेत्रों को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ दिया है। इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को ऑन डिमांड कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।