फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Bus: पहले नवरात्र पर हिमाचल पहुंचीं एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसें

Thu, 23 Mar 2023 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला

सार

125 बसें 47 सीटर हैं, जिनमें से पहली खेप में 7 बसें आई हैं। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है।
विज्ञापन
बीएस-6 बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले नवरात्र पर हिमाचल को एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। गोवा में तैयार करवाई गई टाटा कंपनी की 32 बसें हिमाचल पहुंच गई हैं। कुल 150 बसें एचआरटीसी को मिलनी हैं। गोवा से मालगाड़ी के रेल रैक के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई हैं। 150 बसों में से 25 बसें 28 सीटर हैं। पहली खेप में यह सभी बसें पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


125 बसें 47 सीटर हैं, जिनमें से पहली खेप में 7 बसें आई हैं। आज एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर और क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर इन बसों की पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) करेंगे। बसों की खरीद को लेकर एचआरटीसी और टाटा कंपनी के बीच हुए करार की शर्तों के अनुसार बसें तैयार हुई हैं या नहीं पीडीआई में यह जांचा जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी मुख्यालय बसों का विभिन्न डिपो को आवंटन करेगा।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने गोवा जाकर इन बसों की टेस्ट ड्राइव ली है। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है। नई बसें आने के बाद प्रदेश के लोगों को खटारा बसों से छुटकारा मिलेगा। एचआरटीसी का दावा है कि इन बसों में जहां यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, वहीं कम ईंधन में ज्यादा माइलेज भी मिलेगी।
विज्ञापन


स्मार्ट एलईडी की सुविधा पर, छत पर कैरियर नहीं
एचआरटीसी की नई बसों में एलईडी रूट बोर्ड की सुविधा है। सीटों के बीच लेग स्पेस अधिक है। बस के भीतर सामान रखने के लिए बड़े कैरियर हैं, बस के पीछे डिग्गी की सुविधा भी है। छत पर कैरियर नहीं हैं। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपाेर्ट एंड हाईवे के आदेशों के चलते बसों पर कैरियर की सुविधा नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें