फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बेटी के उपचार को लाए 17 हजार ले गया शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोला, रिज पर कैसे काटे नाखुन और ले लिए पैसे
विज्ञापन

रामपुर से आईजीएमसी आया था नेपाली मूल का व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बेटी का उपचार करवाने के लिए शिमला आए एक व्यक्ति के साथ 17, 000 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नेपाली मूल के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। रामपुर से बेटी का उपचार करवाने आए डिले पुन रिज मैदान पर बैठकर नाखून काट रहा था। इस दौरान एक 25 साल का युवक वहां पहुंचा और उसे कहा की वह यहां नाखून क्यों काट रहा है, तेरे खिलाफ करवाई होगी। इससे डिले पुन घबरा गया, युवक ने उसे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा, जब डिले पुन ने अपना बटुआ निकाला तो इसमें बच्ची के उपचार के लिए रखे 17, 000 रुपये पर शातिर की नजर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शातिर उस रकम को लेकर मौके फरार हो गया। इसके बाद लोगों को जब डिले पुन से ठगी का अहसास हुआ तो वह व्यक्ति को रिपोर्टिंग रूम लेकर गए। हैरानी इस बात की है कि पुलिस ने रामपुर से आए शख्स को अकेले ही सदर थाने भेज दिया। इसको देखते हुए रिज से उसके साथ आए लोगों ने उसे थाने पहुंचाया। सदर पुलिस ने मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए रिज पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें