फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ बेटी की डोली उठी, दूसरी तरफ भाई की अर्थी

Thu, 04 Dec 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर अवाहदेवी के चम्बोह गांव में एक तरफ बेटी की दुल्हन की डोली उठी तो दूसरी ओर दीप चंद के भाई की अर्थी भी निकली। इससे खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


बुधवार की रात को दीप चंद के भाई अजीत कुमार की बेटी अंजना को बारात आई हुई थी। सभी लोग खुशी के साथ झूम रहे थे और गाना-बजाना भी चल रहा था। अंजना के लग्न भी लग गए थे।

स्टेज पर वर माला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। अंजना के ताया दीप चंद और परिवार ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

दुल्हन को आर्शीवाद देने के बाद पड़ा दिल का दौरा

इसके बाद कुछ एक रस्में जैसे वेदी और सिरगुंदी आदि ही बची थी, लेकिन कुदरत ने ऐसा खेल रचा कि सारा खुशी का माहौल गम में बदल गया। कुर्सी पर बैठे दीप चंद को दिल का दौरा पड़ गया।

परिजनों ने 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुला लिया और एंबुलेंस में बीमार को ऑक्सीजन भी लगा दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दीप चंद ने दम तोड़ दिया।

दीप चंद फरवरी 2012 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वीरवार को इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर स्थानीय पंचायत प्रधान प्रिमिला देवी, पूर्व प्रधान बलवंत ठाकुर, रणवीर सिंह, कर्म चंद थापर, मान चंद थापर, कमलेश कुमार, अमी चंद व केहर सिंह आदि ने शोक जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें