फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिछले साल के मुकाबले चार गुना कम दाम में बिक रही ब्रोकली, किसान मायूस

Sun, 26 Nov 2023 12:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/खराहल

सार

कुल्लू में तैयार होने वाली ब्रोकली दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ महज 25 रुपये प्रतिकिलो ही बिक रही है। जबकि पिछले साल दिल्ली की सब्जी मंडी में ब्रोकली 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी थी। 
विज्ञापन
ब्रोकली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कुल्लू जिले में पिछले कुछ सालों से किसानों का रुझान विदेशी सब्जियों के उत्पादन की ओर बढ़ा है। इसकी पैदावार से किसानों को भी अच्छा मुनाफा हो रहा है। लेकिन ब्रोकली की फसल इस बार पिछले साल के मुकाबले चार गुना कम दाम पर बिक रही है। कुल्लू में तैयार होने वाली ब्रोकली दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ महज 25 रुपये प्रतिकिलो ही बिक रही है। जबकि पिछले साल दिल्ली की सब्जी मंडी में ब्रोकली 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी थी। ब्रोकली की पांच सितारा होटलों में काफी डिमांड रहती है। लेकिन सस्ते भाव में बिकने से उत्पादकों का खेती पर किया खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा है। जिसके चलते किसान काफी मायूस हैं। बताया जा रहा है कि मंडियों में आपूर्ति अधिक होने से दाम में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन


ब्रोकली उत्पादक किसान गिरधारी लाल राजू, सुरेश, नीतिश, निहाल ने कहा कि इस बार विदेशी सब्जी ब्रोकली के दाम पिछले साल से चार गुना से अधिक गिर चुके हैं। गत वर्ष 120 रूपये प्रति किलो के हिसाब से एशिया की बड़ी सब्जी मंडी बिकी थी। लेकिन इस साल 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। वहीं सुरेश, कमल, गिरधारी लाल, नीतिश ,राजू आदि का कहना है कि इस बार उत्पादन अधिक होने से मंडियों में आपूर्ति ज्यादा हो रही है। इस समय मैदानी क्षेत्रों में भी ब्रोकली का उत्पादन हो रहा है। जिसका असर दामों पर पड़ा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
कृषि विभाग के उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर कहते हैं कि जिला कुल्लू में कुछ साल से विदेशी सब्जियों के दाम बहुत अच्छे किसानों को मिल रहे है। जिला कुल्लू की आबोहवा विदेशी सब्जी के लिए उपयुक्त मानी जाती है। ऐसे में यहां पर विदेशी सब्जियों की पैदावार बड़े स्तर पर हो रही है। इसके लिए कृषि विभाग भी प्रोत्साहित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें