फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग-केलांग सड़क पर सुहावना होगा अब सफर, बीआरओ ने की टारिंग

Mon, 28 Oct 2019 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतांग-केलांग सड़क पर अब सफर सुहावना होगा। सीमा सड़क संगठन ने मनाली-लेह सामरिक मार्ग को रोहतांग से केलांग के बीच चकाचक कर दिया है। डोहनी मोड़ के चंद किमी हिस्से को छोड़ कर करीब 75 किमी लंबे रोहतांग-केलांग मार्ग पर टारिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। केलांग से लेह तक पहले ही टारिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


हालांकि पहले 2014 तक इस मार्ग को डबल लेन करने के साथ टारिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन बीआरओ निर्धारित समय अवधि के भीतर इस परियोजना को पूरा नहीं कर सका। इसके पीछे इस इलाके की विपरीत परिस्थितियां और मौसम को बड़ा कारण माना जा रहा है। अब करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए चंद किमी का फासला रह गया है।

रोहतांग से नीचे डोहनी मोड़ में महज एक किमी के दायरे में टारिंग का काम शेष रह गया है। पहले गड्ढों के कारण मनाली से केलांग के बीच का सफर करने के लिए छह से सात घंटों का वक्त लगता था लेकिन अब यह सफर महज चार घंटे में पूरा हो रहा है। केलांग डिपो के आरएम मंगल मनेपा ने बताया कि टारिंग होने के बाद सफर का समय कम हो गया है।
विज्ञापन


वाहन चालक सुरेश, दिनेश, गणेश और हरीश ने बताया कि टारिंग होने के बाद मनाली से केलांग के बीच का सफर छोटे वाहन महज साढ़े तीन से चार घंटे के भीतर पूरा कर रहे हैं। बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बीआरओ ने इस बार रोहतांग से केलांग के बीच टारिंग का काम अमूमन पूरा कर लिया है। डोहनी मोड़ में करीब एक किमी के हिस्से में टारिंग का काम शेष बचा है।

ब्यासनाल-राहनीनाला के गड्ढ़ों ने किया परेशान
केलांग। रोहतांग से केलांग के बीच का सफर सुहाना हुआ है लेकिन राहनीनाला से ब्यास नाला तक सड़क की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढ़ों के कारण इस बीच वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। ब्यासनाल से राहनीनाला के बीच केवल 15 किमी के सफर में एक घंटे से अधिक का वक्त लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें