फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से गटक लिया डीजल, तीन साल की मासूम की मौत

Mon, 28 Oct 2019 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना भोरंज के तहत डबरेड़ा गांव में तीन वर्षीय मासूम की डीजल पीने से मौत हो गई। घर में रखी डीजल की बोतल से मासूम ने कुछ घूंट गटक लिए थे। इसके बाद मासूम को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया। यहां से इसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने इसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया था जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 12 अक्तूबर को अंकिता निवासी डबरेड़ा डाकघर डूगली तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने घर में रखी डीजल की बोतल से गलती से डीजल पी लिया। डीजल का सेवन करने के बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन इसे उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। हमीरपुर में उपचार के दौरान भी मासूम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। नाजुक स्थिति में इसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान करीब 15 दिन बाद बीते शनिवार को बच्ची की मौत हो गई। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें