नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए रह रहे युवकों तक नशे की कोई सामग्री न पहुंचे। इसके लिए केंद्र प्रशासन ने अंदर ले जाने वाली वस्तुओं की चेकिंग के लिए बाकायदा एक कर्मचारी तैनात किया है।
इसी का नतीजा है कि सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र में दोस्त के साथ मिलने आया युवक खाद्य सामग्री में बीड़ी का बंडल तो डालकर ले आया, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी ने सामान की चेकिंग कर इस बीड़ी के बंडल को निकाल लिया।
नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला के प्रभारी ओपी शर्मा ने कहा कि केंद्र में दाखिल लोगों को दी जाने वाली हर सामग्री की जांच की जाती है। ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं।
नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला में वर्ष 2018-19 में 123 लोगों से नशा छुड़वाया गया, उसमें सबसे ज्यादा शराब के 46 मामले थे। इसके अलावा चरस के 38, नशीली दवाइयों के 13, अन्य दवाइयों के छह, हेरोइन के 16, अफीम का एक का मामला शामिल है।