फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी में उमेश पर भारी पड़े रोहड़ू के अनुज

Mon, 18 Aug 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के नेरवा में चल रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोहड़ू के अनुज चौहान ने शिमला के उमेश को हराया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


समापन मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रजनीश किमटा होंगे। वह खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। बॉक्सिंग कोच रमेश ने बताया कि सोमवार को 34 से 36 किलोग्राम भार वर्ग में रोहड़ू के साहिल नेगी ने नेरवा के जौंटी को हराया।

38 से 40 किग्रा भार वर्ग में नेरवा के अखिल ने सिरमौर के रजत को शिकस्त दी। इसी तरह 40 से 42 किग्रा भार वर्ग में शिमला के साहिल शाह ने बिलासपुर के जितेंद्र को हराया। सेमीफाइनल में ठियोग के साहिल राज ने रोहड़ू के लक्की चौहान को हराया।
विज्ञापन


36 से 36 किग्रा वर्ग में किन्नौर के पिंद्र नेगी ने नेरवा के प्रकाश को हराया। 38 से 40 किग्रा वर्ग में किन्नौर के शमशेर सिंह ने रोहड़ू के अनुज चौहान को हराया। 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में रोहड़ू के अनुज चौहान ने शिमला के उमेश को हराया।

32 से 34 किग्रा वर्ग में सिरमौर के नवराज ने नेरवा के चरित्र को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। नेरवा के दीक्षित मेहता ने ऊना के निखिल और बिलासपुर के अंशुल सूरी ने सोलन के यासिन मलिक को हराया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें