आशीष चौधरी ने इस मौके पर कहा की भले ही वह ओलंपिक में अपने पहले मैच में जीत हासिल नहीं कर पाए लेकिन उनके हौसले बुलंद है और वह आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर मकाम तक पहुंचेंगे।
टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने के बाद शुक्रवार शाम सुंदरनगर पहुंचे बॉक्सर आशीष शर्मा का युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर लोक निर्माण विश्राम गृह चौक पर आशीष के इंतजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जैसे ही आशीष पहुंचे सभी ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया और टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
आशीष चौधरी ने इस मौके पर कहा की भले ही वह ओलंपिक में अपने पहले मैच में जीत हासिल नहीं कर पाए लेकिन उनके हौसले बुलंद है और वह आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर मुकाम तक पहुंचेंगे। इस मौके पर आशीष के कोच रहे नरेश कुमार, नितिन शर्मा, प्रताप ठाकुर, लव शर्मा, शब्बीर कुमार, अतुल गुप्ता, सुजल और जॉनी मौजूद रहे।