किन्नौर जिले के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदो के पास एनएच-505 बंद हो गया है। सोमवार रात करीब 9:15 बजे पहाड़ी से चट्टानें आने से मार्ग ठप है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदो के पास एनएच-505 बंद हो गया है। सोमवार रात करीब 9:15 बजे पहाड़ी से चट्टानें आने से मार्ग ठप है। गनीमत यह रही कि कोई गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। फिलहाल, एनएच प्राधिकरण ने छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया है लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं सकी है। दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इसमें सेना के वाहन भी बताए जा रहा है। पथ परिवहन निगम के बसों के फंसने की भी सूचना है।
विज्ञापन
चांगो, सुमरा और शलखर सहित काजा और स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया है। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक एनएच को बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं किया जा सका है। उधर, ओसी सीमा सड़क संगठन समदो राज कुमार प्रकाश ने कहा कि 3 मशीनें और 20 मजदूर यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही बाधित मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा अभी फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल कर दिया हैं। बड़े वाहनों के लिए बुधवार सुबह तक हर हाल में मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।