फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass: रोहतांग दर्रा के लिए अभी एक सप्ताह और करना होगा इंतजार

Fri, 12 May 2023 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो रोहतांग दर्रा को 10 दिन में बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के दीदार के लिए अभी पर्यटकों को इंतजार करना होगा। मनाली और लाहौल के छोर से 18 किमी सड़क से बर्फ हटाने का कार्य बाकी है। लाहौल के छोर से सीमा सड़क संगठन की रोहतांग दर्रा से 10 किलोमीटर पीछे माइनस तापमान में डटी है। मनाली की ओर से राहनीनाला में गिरे विशालकाय हिमखंड से बीआरओ टीम की टक्कर ले रही है।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन को 15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार को काटकर आगे बढ़ना होगा। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो रोहतांग दर्रा को 10 दिन में बहाल किया जाएगा। हालांकि, वर्ष 2022 में रोहतांग दर्रा तीन मई को ही बहाल हो गया था। इस बार अप्रैल और मई तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऐसे में बीआरओ का रोहतांग दर्रा बहाली के मिशन की रफ्तार धीमी हुई।

रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल होने के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। फिलहाल, पर्यटक अटल टनल रोहतांग के रास्ते बर्फ के दीदार के लिए कोकसर की तरफ जा रहे हैं। दूसरी ओर, सीमा सड़क संगठन बारालाचा दर्रा को बहाल करने में जुटा है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि रोहतांग दर्रा के एक सप्ताह के आसपास बहाली की उम्मीद है, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें