फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति: अभी सिंगल लेन खुला है मनाली-लेह मार्ग, पर्यटकों को करना होगा इंतजार

Sun, 27 Mar 2022 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

सीमा सड़क संगठन ने भले ही 427 किमी लंबे मनाली-लेह सामरिक मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है, लेकिन यातायात बहाली में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
कुजुंम दर्रा को बीआरओ ने बहाल कर दिया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर रोमांचक सफर के लिए सैलानियों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। लेह तक अभी सिंगल लेन मार्ग से ही बर्फ हटाई है। सड़क के दोनों किनारों पर बर्फ की ऊंची दीवारें खड़ी हैं। सीमा सड़क संगठन ने भले ही 427 किमी लंबे मनाली-लेह सामरिक मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है, लेकिन यातायात बहाली में अभी समय लगेगा। अटल टनल खुलने के बाद यह दूसरी बार हुआ है कि मनाली-लेह हाईवे को बीआरओ ने मार्च महीने में ही बहाल कर दिया है। हालांकि, जोजिला दर्रा होकर लद्दाख पहले ही श्रीनगर से जुड़ चुका है। बीआरओ ने इस बार बर्फ हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को तैनात किया है। 

विज्ञापन


उधर, बीआरओ की मशीनरी 16000 फुट ऊंचे कुंजुम दर्रे से बर्फ हटाते हुए नीचे बातल की तरफ बढ़ गई है। उम्मीद है कि ग्रांफू-कुंजुम-समदो मार्ग भी वाहनों के लिए जल्द बहाल हो जाएगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि बीआरओ से उनकी बात हुई है और सड़क अभी सिंगल लेन बहाल हुई है। प्रशासन जल्द इस मार्ग का निरीक्षण करेगा। उसके बाद ही सिविल ट्रैफिक बहाल किया जाएगा। फिलहाल, सैलानियों से अपील है कि वे इस मार्ग पर सफर न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें