फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: राजनीतिक गहमागहमी के बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत पहुंचीं मनाली, सियासी गलियारों में फिर चर्चा

Fri, 15 Mar 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का कहना है कि पार्टी ने प्रदेश की हमीरपुर और शिमला सीट से प्रत्याशी तय कर दिए हैं। मंडी और कांगड़ा सीट से जल्द प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक गहमागहमी के बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत मनाली स्थित अपने घर सिमसा पहुंचीं। पिछले दिनों कंगना रणौत ने राजनीति में आने के संकेत दिए थे। कुछ महीने पहले उन्हें बिलासपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते देखा गया। कंगना के पिता ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा था कि कंगना को मंडी से टिकट मिलता है तो वह बेझिझक चुनाव लड़ेंगी। कंगना को अकसर मोदी की तारीफ करते देखा जा सकता है। वहीं, तीन साल पहले उद्धव ठाकरे के साथ विवाद के दौरान कंगना का परिवार भाजपा में शामिल हो गया था।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का कहना है कि पार्टी ने प्रदेश की हमीरपुर और शिमला सीट से प्रत्याशी तय कर दिए हैं। मंडी और कांगड़ा सीट से जल्द प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। मंडी सीट से कौन प्रत्याशी होगा, इसका खुलासा भी भाजपा संसदीय बोर्ड जल्द करेगा। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने इस पर कुछ कहने से मना किया। भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि उन्हें कंगना के चुनाव लड़ने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार कंगना वीरवार शाम को सिमसा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना एक आलीशान घर बनाया है। उनके मनाली पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें