फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने धर्मशाला पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर

Sun, 15 Sep 2019 05:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंचीं अभिनेत्री सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धौलाधार की हसीन वादियों में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर भी धर्मशाला पहुंच गई हैं। सोनम कपूर रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से गगल एयरपोर्ट पर पहुंचीं।

विज्ञापन


उनके आने की खबर सुनते ही गगल एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब था। गगल एयरपोर्ट से निकलते ही सोनम गाड़ी में सवार होकर धर्मशाला के लिए निकल गईं। सोनम कपूर की सुरक्षा के लिए गगल हवाई अड्डे पर उनके सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

शॉन पॉलक और ग्रीम स्मिथ समेत ये पूर्व क्रिकेटर भी पहुंचे

- फोटो : अमर उजाला
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच के दौरान कमेंटरी के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्थित और शॉन पॉलक भी धर्मशाला पहुंच गए हैं। दोनों एयर इंडिया की फ्लाइट से रविवार सुबह गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे।

हवाई अड्डे पर भारतीय संस्कृति के अनुसार उनका स्वागत किया गया। वहीं, दोपहर को एयर इंडिया की दूसरी उड़ान में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक भी आए।

सभी वीवीआईपी मुख्य अतिथियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गंतव्य स्थान तक ले जाया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी दिल्ली से कांगड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें