बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत एक हफ्ते तक मनाली में ध्यान लगाएंगी। कंगना हवाई जहाज से चंडीगढ़ पहुंची और फिर से सड़क के जरिये मनाली पहुंची। शुक्रवार को मनाली स्थित अपने घर कार्तिकेय में पहुंची। कंगना यहां एक हफ्ता कर रुकेंगी। कंगना फुर्सत के लम्हों में मनाली का रुख करती रहती हैं।
अपनी पसंद के हिसाब से कंगना ने यहां बंगला बनवाया है। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि शुक्रवार को कंगना मनाली पहुंच गई। यहां कंगना एक हफ्ते तक ध्यान लगाएंगीं। इससे पहले भी जनवरी और फिर जून में कंगना मनाली आ चुकी हैं। कंगना की बहन रंगोली ने मनाली में एक होटल भी बनाया है। जिसकी देखरेख वे स्वयं कर रही हैं।