फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मन्नत पूरी होने पर गोविंदा ने पत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में नवाया शीश

Sat, 01 Jul 2023 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

गोविंदा ने बताया कि उन्होंने मां के दरबार में मन्नत मांगी थी। अब मां की कृपा हुई है और मनोकामना पूर्ण हुई तो आज मां ज्वाला के दरबार में हाजिरी भरने आए हैं।
विज्ञापन
मां ज्वाला के दर्शन करते गोविंदा धर्मपत्नी सुनीता के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा धर्मपत्नी सुनीता के साथ शनिवार को शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई। गोविंदा ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

विज्ञापन


गोविंदा इससे पहले भी हर साल मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आते रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता माता ज्वाला की परम भक्त हैं। गोविंदा के परिवार की मां ज्वाला के दरबार में गहरी आस्था है। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने मां के दरबार में मन्नत मांगी थी।

अब मां की कृपा हुई है और मनोकामना पूर्ण हुई तो आज मां ज्वाला के दरबार में हाजिरी भरने आए हैं। मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रशासन की तरफ से उन्हें माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट किया गया। गोविंदा ने मुरली मनोहर मंदिर के भी दर्शन किये। पुजारी डिंपल ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें