बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर अपने चाहने वालों को कभी निराश नही करते है। उनकी इसी जिंदादिली के लोग कायल है। सोमवार को खेर सुबह आठ बजे अपने घर से होटल सिसिल में जिम किया, और पौने ग्यारह बजे के करीब घर लौटे। जतोग के समीप रेलवे ट्रैक से दूर
गाड़ी खड़ी हुई और अनुपम पैदल अपने घर जाने लगे। इसी बीच उनकी ऑक्लैंड स्कूल में पढ़ने वाली एक परिचित छात्रा से मुलाकात हो गई। खेर ने बच्ची से उसका हालचाल जाना। खेर ने कहा आपकी सेहत में सुधार हैं। बच्ची ने हां में सर हिलाया।