फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: टर्म-1 परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

Fri, 04 Mar 2022 10:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इकोनोमिक्स विषय की परीक्षा जहां पहले 11 मार्च को प्रस्तावित थी, अब 19 मार्च को होगी। वहीं फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर,  प्लंबर सहित अन्य विषयों की 19 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 11 मार्च को होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के जमा दो के ऐसे परीक्षार्थी जो कि टर्म-1 परीक्षाओं के दौरान कोविड पॉजिटिव होने या अन्य कारणों से एक या एक से अधिक विषयों की परीक्षाएं नहीं दे पाए हैं, उन्हीं विषयों की विशेष परीक्षा के संचालन की तिथि आंशिक संशोधन किया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इकोनोमिक्स विषय की परीक्षा जहां पहले 11 मार्च को प्रस्तावित थी, अब 19 मार्च को होगी।

विज्ञापन


वहीं फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर,  प्लंबर सहित अन्य विषयों की 19 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 11 मार्च को होगी। इसी तरह बायोलॉजी, बिजनेस स्ट्डी और इतिहास का परीक्षा  17 मार्च के बजाय अब 21 मार्च को और अकाउंटेंसी, फिजिक्स और जियोग्राफी का पेपर 21 मार्च के बजाय 17 मार्च को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें