निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एचआईवी टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोमा में गई महिला की मौत पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ को निजी अस्पताल में भेजकर दस्तावेजों की जांच कराई है।
विभाग ने निजी अस्पताल की रजिस्ट्रेशन जांचने के अलावा लैब में काम करने वाले तकनीशियनों की योग्यता डीग्री भी जांची गई। निजी अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. नीरज मित्तल ने कहा कि निजी अस्पताल का निरिक्षण किया गया। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और चिकित्सकों की योग्यता जांची गई है।
गौरतलब है कि अस्पताल की ओर से 22 साल की महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताया गया था। लेकिन आईजीएमसी में टेस्ट कराने पर रिपोर्ट नेगेटिव आई।
इस बीच महिला को पहली रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर उसे सदमा लग गया। महिला की अचानक हालत बिगड़ी, जिसका ब्रेन भी डेड हो गया। इस महिला की कोमा में जाने के बाद मंगलवार की सुबह मौत हो गई थी।