फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में उड़ी गोपनीयता की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ऊना में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता खुले में वोट डालते हुए दिखाई दिए। तीसरे चरण के चुनाव में मतदान केंद्रों पर गोपनीयता न होने से निर्वाचन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मतदान केंद्रों पर सरेआम लोग एक दूसरे को वोट डालते देखते रहे। जिला के दर्जनों मतदान बूथों पर जुगाड़ के सहारे लोगों का मतदान करवाया गया।
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर कुर्सी पर चादर बिछा कर वोटिंग करवाई गई तो कहीं पर गोपनीयता से मतदान करने के लिए लगाए एक बाक्स पर ही तीन से चार व्यक्ति एक-दूसरे को वोट डालते हुए देखते रहे। ऐसे में निर्वाचन विभाग व पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जानकारी के ऊना ब्लाक की ग्राम पंचायत बडैहर तथा झूडोवाल पंचायत में खुले में ही वोटिंग होती रही।

मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से मतदान की गोपनीयता के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। जुगाड़ के सहारे ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग चलती रही। जैसे ही अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर मतदान केंद्रों गोपनीयता की अव्यवस्था के फोटो खींचे तो मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों में हड़कंपमच गया।
विज्ञापन


मतदान केद्रों पर वोट डालने आए कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर सुबह से खुले में वोटिंग चल रही है। जहां अधिकारियों द्वारा मतदान की गोपनीयता का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैलेट पेपर में खामियां, बीडीसी का चुनाव रद्द

बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के लिए मंगलवार को हुए अंतिम चरण के मतदान में बीडीसी के वार्ड नंबर 22-बामटा में मतदान नहीं हो सका। बीडीसी की बैलेट पेपर में गलतियां पाईं गईं। एक प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह में सामने आई इस गलती की वजह से प्रत्याशी ने मामला निर्वाचन विभाग के सामने लाया तो प्रशासन ने तुरंत बीडीसी पद के चुनाव रद्द कर दिए।

अब इस वार्ड में बुधवार को बीडीसी पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुबह सात बजे से ही तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस बीच बीडीसी पद की उम्मीदवार शशिबाला मतदान करने पहुंची तो उन्हें बैलेट पेपर में कुछ गलत लगा। यह मामला मतदान करवाने वाले अधिकारियों के समक्ष रखा। उपायुक्त ने एसडीएम और तहसीलदार को मौके पर भेजा।

इस दौरान खामियां सामने आईं। इस पर चुनाव रद्द कर दिए और इसकी अगली तारीख छह जनवरी तय कर दी। हालांकि, इलाके में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच और जिला परिषद के लिए मतदान हो गया। प्रशासन ने पूरे वार्ड में छह जनवरी को मतदान बारे मतदाताओं को जानकारी भी दे दी है। इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए गए थे। जिसके माध्यम से फिर मतदान करने के लिए मतदाताओं को आने की सूचना दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें