फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में 17 लाख लोगों ने सुना हिमाचल की बेटी का ये गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी शिवरंजनी सिंह का गाया गीत यू-ट्यूब पर छा गया है। बॉलीवुड फिल्म ...क्या कूल हैं हम-3... का ओह ब्वाय गाने को पांच दिन में 17 लाख लोग सुन और डाउनलोड कर चुके हैं। शिवरंजनी सिंह की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़ बोल रहा है।
विज्ञापन


गाने की लांचिंग एक जनवरी को हुई है। पांच दिन में यू-ट्यूब पर करीब साढ़े 17 लाख से अधिक लोग गाने को देख और सुन चुके हैं। यू-ट्यूब समेत अन्य वेबसाइट में फैंस गाने को डाउनलोड कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्लिक कर ‌देखिए गाने का वीडियो

हिमाचल के मंडी शहर से संबंध रखने वाली शिवरंजनी सिंह ने ओह ब्वाय समेत एक अन्य फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में आइटम सांग में अपनी आवाज दी है। ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म का आइटम सांग रिकॉर्ड किया जा चुका है लेकिन अभी तक इसकी लांचिंग नहीं हो सकी है।

पूर्व में शिवरंजनी सिंह का हेट स्टोरी थ्री का टाइटल सांग भी हिट हो चुका है। इधर, शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि बेटी शिवरंजनी सिंह ने उनका नाम रोशन किया है।

क्लिक करें देखिए वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें