फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लोअर भंजाल में दो धार्मिक स्थलों के बीच जमीन विवाद में खूनी झड़प, चार घायल

Mon, 16 Jun 2025 10:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नंदपुर (ऊना)

सार

ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोअर भंजाल के वार्ड एक में रविवार को दो धार्मिक स्थलों के बीच जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 
विज्ञापन
ऊना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोअर भंजाल के वार्ड एक में रविवार को दो धार्मिक स्थलों के बीच जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद हुई खूनी झड़प में चार लोग गंभीर घायल हो गए। इस झड़प में अंजू बाला पत्नी सुरेश चंद निवासी लोअर भंजाल को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ऊना रेफर कर दिया है। वहीं, दूसरे पक्ष से रियाजुदीन पुत्र सिराजुदीन, फमीदी पत्नी रियाजुदीन और जानो बीबी पत्नी चूड़दीन घायल हुए हैं। इनका इलाज सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

रविवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। एक पक्ष से सुरेश चंद के बड़े भाई स्वरूप चंद निवासी गांव लोअर भंजाल तहसील घनारी जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि सुबह 10 बजे उसके घर पर शेखु, नसीब अली, आसिफ खान, सलीम मोहमद सहित करीब 20 लोग पहुंचे। कई के पास हथियार थे। आरोपी बलपूर्वक जमीन पर कब्जा करने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उन पर हमला कर किया। इससे उन्हें और उसके भाई सुरेश की पत्नी अंजू बाला को गंभार चोटें आईं।

दूसरे पक्ष से अनवर गफूर निवासी गांव भंजाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके धार्मिक स्थल के पीछे सुरेश कुमार काम कर रहा था। हमने उससे कहा कि दोनों धार्मिक स्थलों का रास्ता बंद मत करो। यह मामला एसडीएम अंब के पास विचाराधीन हैं। इस पर पर सुरेश और उसके परिवार ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। सुरेश और उसका साथी कृष तलवारें लेकर आ गए और दो महिलाओं सहित तीन लोगों को तलवार से घायल कर दिया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि झगड़े के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्षों पुराने विवाद में फिर भड़की चिंगारी
यह विवाद वर्षों पुराना है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार जमीन को लेकर कहासुनी और तनाव हो चुका है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थानीय स्तर पर यथास्थिति बनाए रखने का आग्रह किया गया। इस पर दोनों पक्ष कुछ समय तक सहमत रहे। पुराने विवाद की चिंगारी फिर भड़क उठी और रविवार को हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें