पावंटा साहिब के पिपली वाला क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल के अंदर एक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के अनुसार किसी ने एक सूतली बम धार्मिक स्थल की खिड़की से अंदर डाला, जिसके चलते यह धमाका हुआ है।
धमाके की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने धार्मिक स्थल और आसपास के क्षेत्र में गहन जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉयड भी मौजूद है।
पुलिस के मुमाबिक पावंटा साहिब के पिपली वाला क्षेत्र की धार्मिक स्थल में रात करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ। हनीस मोहम्मद ने बताया कि किसी ने खिड़की के पास सूतली बम रख कर विस्फोट किए। धमाके की आवाज सुन कर वह बाहर आए, लेकिन उन्हें अंधेरे में पता नहीं चला सका।