फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस का टायर फटा, बाल-बाल बची 70 सवारियां

Sat, 26 Mar 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बसंतपुर के नजदीक नडूखर में अचानक बस का अगला टायर फट गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पथ परिवहन निगम की करसोग-शिमला रूट पर चलने वाली बस का अगला टायर फट गया। हालांकि, चालक ने समय पर बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बस में करीब 70 सवारियां भरीं थी। इस दौरान बस में अफरातफरी मच गई। यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके की तरफ दौड़े।
विज्ञापन


बसंतपुर के नजदीक नडूखर में अचानक बस का अगला टायर फट गया। हादसा शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे हुआ। यह बस करसोग डिपो की बताई जा रही है। टायर फटने के बाद बस थोड़ी पीछे हटी और फिर रुक गई।

बस में सवार यात्री रमेश शर्मा ने बताया कि बस करसोग से शिमला की ओर आ रही थी। इसमें करीब 70 सवारियां सफर कर रही थीं।  बस में लगे सभी टायरों की हालत बहुत खस्ता है इन टायरों को रिट्रीड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पंचर हो गया था टायर

अगर बस कहीं उतराई में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। - फोटो : Demo pic
नडूखर से पहले सुन्नी में बस का पिछला टायर पंचर हुआ। वहां पंचर लगाकर जब बस आगे निकली तो नडूखर के पास अगला टायर फट गया। अगर बस कहीं उतराई में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पथ परिवहन निगम की लापरवाही की वजह से इतने यात्रियों की जान पर बन आई थी।

पथ परिवहन निगम सरे आम यात्रियों की जान से खेल रहा है। यात्री ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्हें उनके टेलीफोन नंबर देने से इंकार कर दिया गया।

हादसे की जानकारी नहीं : सेन
इस बारे में पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि टायर में कट लग जाने की वजह से टायर ब्लास्ट हो गया होगा। लेकिन अब पॉवर स्टेयरिंग है इस वजह से बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा न के बराबर रहता है चाहे बस तेज गति में ही क्यों न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें