फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मिनी जू रेणुकाजी में आएंगे दो जोड़ी काले हिरण और चीतल

Mon, 08 Aug 2022 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

काले हिरण की प्रजाति रेणुकाजी में अभी नहीं है। इसलिए इन्हें छतबीड़ से यहां लाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को यहां कुछ नया देखने को मिल सके।
विज्ञापन
चीतल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनी जू श्री रेणुकाजी में जल्द ही जानवरों की संख्या बढे़गी। अब यहां पर्यटक काले हिरण और चीतल के जोड़े का दीदार कर सकेंगे। वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी से दो काले भालुओं को चंडीगढ़ के छतबीड़ जू में शिफ्ट किया जाएगा और बदले में वहां से रेणुकाजी जू में दो काले हिरण और दो चीतल लाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन


जानवरों की अदला-बदली को लेकर वन्य प्राणी विहार ने सेंट्रल जू अथॉरिटी को प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अलावा एक नर तेंदुआ भी शिमला के टूटीकंडी से रेणुका लाया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने हामी भर दी है। इससे पहले यहां दो शेरों को लाने की योजना भी थी, लेकिन इस योजना के सिरे न चढ़ने के बाद दूसरे जानवरों को लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। 

उल्लेखनीय है कि रेणुकाजी का वन्य प्राणी विहार धार्मिक आस्था के चलते प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के जानवर आरामदेह माहौल में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जंगली जानवरों को शिफ्ट करना वन्य प्राणी विभाग की अपनी एक अलग प्रक्रिया है। काले हिरण की प्रजाति रेणुकाजी में अभी नहीं है। इसलिए इन्हें छतबीड़ से यहां लाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को यहां कुछ नया देखने को मिल सके। हालांकि यहां एक नर चीतल पहले से ही मौजूद है।
विज्ञापन


वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी के आरओ नंदलाल ठाकुर ने बताया कि जानवरों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही दो भालुओं के बदले पांच जानवर यहां लाए जाएंगे, जिसमें एक नर तेंदुआ भी शामिल है। इस माह के अंत तक इन जानवरों के यहां लाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें