फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दों से ध्यान भटकाने को गलत बयान देते हैं मुख्यमंत्री

Sun, 07 Aug 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की भाजपा विधायकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा अपनी कमियों को छुपाने के लिए ऐसी गलत बयानी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के एक-दो नेताओं को छोड़कर कोई भी विधानसभा में आने के लायक नहीं वाला बयान देकर अपनी मानसिकता जाहिर की है।
विज्ञापन


कहा कि छह बार के सीएम और जीवन का अस्सी का आंकड़ा पार करने के बाद कभी विधायकों को गुंडा तो कभी सफाई कर्मी बोलना शोभा नहीं देता। दत्त ने कहा कि पार्टी मानसून सत्र के दौरान सीएम के इन बेतुके बयानों से नहीं भटकेगी और विधानसभा के अंदर सीएम को उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर घेरेगी और उनसे सफाई मांगेगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या अपने चरम पर है। इसके बाद भी सरकार चोर चोर दरवाजे से की भर्ती कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ रहा है और अपराधी व माफिया खुलकर पुलिस तक को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में भाजपा विधानसभा में मजबूती के साथ आम लोगों की भावनाओं को रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें