फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: विधानसभा चुनावों के लिए शिमला में खुला भाजपा का मीडिया सेंटर, सुरेश कश्यप ने किया उद्घाटन

Sat, 01 Oct 2022 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा हिमाचल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है जबकि कांग्रेस तो पहले ही हार मान चुकी है। डबल इंजन सरकार राज्य की समग्र प्रगति के लिए शानदार काम कर रही है। 
विज्ञापन
सुरेश कश्यप ने किया भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सुबह 10:20 बजे होटल विलो बैंक में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, मीडिया विभाग के प्रमुख महेंद्र धर्माणी, मोहित सूद और रमा ठाकुर मौजूद रहे। सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा हिमाचल में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए तैयार है। कांग्रेस तो पहले ही हार मान चुकी है। डबल इंजन सरकार राज्य की समग्र प्रगति में शानदार काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया विभाग को मीडिया के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए भी बधाई दी। मीडिया टीम के सदस्य मीडिया के बेहतर समन्वय के लिए जल्द जिला कार्यालयों का दौरा करेंगे। कहा कि कांग्रेस का चुनावी एजेंडा नकारात्मक है और वह विभिन्न मुद्दों पर केवल आम जनता को गुमराह कर रही है। यहां तक कि कांग्रेस के नेता भी बार-बार कह रहे हैं कि कांग्रेस एक दृष्टिहीन पार्टी है और उनका घोषणापत्र झूठ का एक पुलिंदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें