फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव पर दिखेगा भाजपा के पत्र बम का असर: विक्रमादित्य

Thu, 12 Sep 2019 06:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विधायक विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस महासचिव और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा के पत्र बम का असर उपचुनावों में दिखेगा। आने वाले दिनों में अभी और भी ऐसे ही पत्र बमों से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


विक्रमादित्य ने कहा कि इस पत्र में लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। प्रदेश के लोगों के सामने सच आना चाहिए। यह हास्यास्पद है कि सोशल मीडिया में पत्र वायरल करने वाले कि पुलिस जांच तो कर रही है पर प्रदेश सरकार आरोपित मंत्रियों के खिलाफ लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर खामोश है।

सरकार अपनी छवि बनाए रखने को इस मामले की लीपापोती में लगी है। सरकार इस पत्र में लगे आरोपों से बचना चाह रही है। उन्होंने कहा कि आज देश आर्थिक मंदी से त्रस्त है। केंद्र सरकार लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऊलजलूल बातें कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें