फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में जीत के बाद कल बिलासपुर पहुंचेंगे नड्डा

Fri, 20 Nov 2020 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार चुनाव में जीत के बाद विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत को प्रदेश भर से भाजपा नेता और संगठन कार्यकर्ता बिलासपुर पहुंच गए हैं। शहर को पार्टी के झंडों और होर्डिंग से सजाया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, वन मंत्री राकेश पठानिया, त्रिलोक जम्वाल आदि लुहणू मैदान पहुंचे। सीएम ने बिहार जीत के लिए जेपी नड्डा को बधाई दी। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

नड्डा के स्वागत की तैयारियों को लेकर बिलासपुर परिधि गृह में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जेपी नड्डा शनिवार को हेलीकाप्टर से सुबह 9:45 बजे लुहणू मैदान पहुंचेंगे। यहां सीएम और प्रदेशाध्यक्ष उनका स्वागत करेंगे। वह करीब 15 मिनट कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद 10:15 बजे परिधि गृह पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से सीएम के साथ एम्स जाएंगे। वापसी पर परिधि गृह में सीएम के साथ लंच करेंगे। उसके बाद करीब 3 घंटे भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उसके बाद विजयपुर के लिए रवाना होंगे। नड्डा के स्वागत को जिले से करीब 5 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो गज की दूरी पर गोले लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें