फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा बोले- सवाल उठाने वाले ही वैक्सीन वैक्सीन चिल्ला रहे

Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नड्डा ने कहा कि आज जो कोविड वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन पर शोध के वक्त भारत के आत्मविश्वास को तोड़ने काम किया। इसे भाजपा की वैक्सीन कहते थे। तरह-तरह के सवाल उठाने वाले लोग ही आज वैक्सीन-वैक्सीन चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को अपने गृह जिले बिलासपुर में पार्टीजनों से ऑनलाइन रूबरू हुए। सदर विधानसभा क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में उन्होंने वर्चुअल माध्यम से संवाद किया और केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही विपक्ष पर भी शाब्दिक प्रहार किया।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि आज जो कोविड वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन पर शोध के वक्त भारत के आत्मविश्वास को तोड़ने काम किया। इसे भाजपा की वैक्सीन कहते थे। तरह-तरह के सवाल उठाने वाले लोग ही आज वैक्सीन-वैक्सीन चिल्ला रहे हैं। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर संगठन ने सेवा दिवस कार्यक्रम जोरशोर से शुरू किया है। इस बीच, नड्डा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन के नेताओं के साथ संवाद और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद सूबे में अपने पुराने साथियों से भी जुड़े।

उन्होंने खुद को स्क्रीन से हटाकर जब कार्यकर्ताओं पर फोकस कराया तो कई चेहरों को तपाक से पहचानकर प्रतिक्रिया भी दी। बोले, अनंत राम को चश्मा लग गया है, जगदीश चंद्र के बाल सफेद हो गए, इंद्र सिंह थोड़े बुजुर्ग लगने लगे हैं, प्यारे लाल को भी चश्मा लग गया है। उन्होंने निर्मला देवी, उर्मिला, राम पाल, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र और राकेश ठाकुर को भी याद किया। नड्डा बोले कि हिमाचल प्रदेश की रिपोर्ट से वह संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें