फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पिता को खोने वाली तीन माह की मासूम को अब हर माह मिलेंगे 2500 रुपये

Sun, 30 May 2021 11:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

तीन माह की मासूम मन्नत को अब हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। बाल कल्याण समिति बिलासपुर की अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी ने बताया कि बच्ची को यह मदद 18 वर्ष की आयु तक मिलेगी।
विज्ञापन
अपने भाई के साथ तीन माह की गोद ली हुई बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की वजह से पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद बिलासपुर जिले के बाड़ी गांव की तीन माह की मासूम मन्नत को अब हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस बच्ची का अर्ध अनाथ योजना के तहत चयन कर लिया है। हर महीने दो हजार रुपये बच्ची की मां के खाते में आएंगे, जबकि पांच सौ रुपये महीने के हिसाब से हर वर्ष छह हजार रुपये की एफडी बच्ची के नाम की जाएगी।  

विज्ञापन


बाल कल्याण समिति बिलासपुर की अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी ने बताया कि बच्ची को यह मदद 18 वर्ष की आयु तक मिलेगी। 19 मई के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था। 18 मई को अमन की कोरोना से मौत हो गई थी। उनका 11 वर्ष का बेटा है, जबकि तीन माह की मन्नत को जन्म के साथ बेटी के तौर पर गोद लिया था। अब दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अमन की पत्नी पर आ गई थी। बाल कल्याण समिति बिलासपुर की अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी ने बताया कि बेटी के भविष्य को लेकर उन्होंने यह मामला निदेशालय के समक्ष उठाया था।

निदेशक व उप निदेशक से बच्ची को उचित अनुदान उपलब्ध करवाने की मांग की थी। अब निदेशालय स्तर पर आश्वासन मिल गया है कि बेटी को अर्ध अनाथ योजना के तहत 2500 रुपये अनुदान राशि हर माह दी जाएगी। डॉ. राजकुमारी ने बताया कि स्थानीय प्रधान व परिवार के सदस्यों से बच्ची के दस्तावेज मंगवाए जाएंगे, ताकि जल्द अनुदान राशि शुरू की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें