फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन पंचायत चुनाव' के लिए भाजपा का नया दांव

Mon, 15 Sep 2014 06:45 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने हिमाचल में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए बूथ अध्यक्ष और बूथ पालक के बाद अब पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करना शुरू कर दी है। मतदाता सूची के हर पन्ने के लिए अलग जिम्मेदारी तय की जा रही है।
विज्ञापन


पन्ना प्रमुख पर मतदाता सूची के एक पन्ने यानी 30 वोटरों का जिम्मा रहेगा। प्रदेश भर में पन्ना प्रमुख तैनात कर दिए गए हैं। मतदाता सूची के एक पन्ने में शामिल वोटर पार्टी के जनहित कार्यों से संतुष्ट हैं या नहीं इस पर पन्ना प्रमुख नजर रखेगा।

पन्ना प्रमुख 30 वोटरों के साथ लगातार संपर्क में रहेगा। ग्राउंड लेवल पर की जा रही भाजपा की इस तैयारी को अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अभी से सियासी जमीन बनाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में बिहार और उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में मंद पड़ती दिखी मोदी लहर को भी भाजपा हलके में नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन


जमीनी स्तर पर मजबूत होगी भाजपा: सत्ती
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की जा रही है। स्थानीय निकायों सहित आगामी चुनाव में इसका पार्टी को फायदा मिलेगा।

कद्दावर नेता भी बूथ भ्रमण पर
पन्ना प्रमुख नियुक्ति के साथ ही सियासी जमीन पर पकड़ बनाने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता भी इन दिनों बूथ भ्रमण पर निकले हैं। बाकायदा मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें हो रही हैं। अच्छा काम करने पर कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का रिवाज भी भाजपा शुरू करने जा रही है। हमीरपुर में 25 सितंबर को लोकसभा चुनाव में पार्टी को 80 फीसदी से अधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें