फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का सीएम वीरभद्र पर वार, बोले-71 हजार करोड़ रुपये कहां गए हिसाब दें

Fri, 22 Sep 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कांगड़ा के नगरपालिका मैदान में युवा हुंकार रैली में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सीएम वीरभद्र सिंह पर बड़ा वार किया।
विज्ञापन


शाह ने रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के हिमाचल के लिए तीन वर्षों में किए कार्यों को हिसाब दिया। 

मंच से मोदी सरकार की 106 योजनाएं गिनाईं, जिनका लाभ प्रदेश सरकार ने नहीं लिया। शाह ने कहा कि 71 हजार करोड़ रुपये कहां गए, वीरभद्र सिंह इसका हिसाब दें।
Trending Videos
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के तमगे वाले सीएम हैं वीरभद्र सिंह

उन्होंने वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के तमगे वाले सीएम को शर्म नहीं आती। रैली के जरिए अमित शाह ने जहां सूबे में चुनावी हुंकार भरी, वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार और सीएम वीरभद्र सिंह पर भी जमकर शब्‍द बाण छोड़े।

रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने‌ शिरकत की। रैली के बाद शाह वापस दिल्ली लौट गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें