केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को प्रचारित करने के साथ भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करेगी। बीते सप्ताह नई दिल्ली में केंद्रीय कोर कमेटी की हुई बैठक में प्रचार प्रचार के पहले चरण का खाका खींचा गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। चरणबद्ध तरीके से पार्टी चुनावी गतिविधियों को हर प्रदेश में एक साथ शुरू करने जा रही है।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को फोकस में रखकर हर प्रचार अभियान को चलाया जाना है। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले माह से हर राज्य का दौरा करेंगे, जिसके तहत हिमाचल में भी शाह का आना रहेगा। प्रदेश संगठन को अभी केंद्रीय कार्यालय ने उनके आगमन की तिथि नहीं दी है, लेकिन संभावना जताई जा रही है जून अंत में वे आ सकते हैं।