फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आमदनी कई गुणा बढ़ाएगा ये मशरूम, कृषि मंत्री ने किया खुलासा

Thu, 24 May 2018 08:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में किसानों की आमदनी ये मशरूम कई गुणा बढ़ाएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के सपने को शिटाके मशरूम पूरा करेगा। ये किसानों की आमदनी कई गुणा बढ़ा देगा। 

विज्ञापन


हिमाचल की आबोहवा इस मशरूम को उगाने के लिए उपयुक्त है। जापान में उगाया जाने वाला शिटाके  मशरूम अब हिमाचल में भी उगाया जाएगा। इससे किसानों की आमदनी में कई गुणा इजाफा होगा। 

1000 करोड़ रुपये की लागत के जीका प्रोजेक्ट दो के तहत राज्य भर के किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जीका प्रोजेक्ट का ये दूसरा चरण जल्दी शुरू किया जाएगा। यह जानकारी कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने दी। 

विज्ञापन

किसानों को व्यावसायिक तौर पर उगाने को किया जाएगा प्रोत्साहित

प्रदेश में शिटाके मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए इससे पहले प्रदेश में कई कार्यशालाएं हो चुकी हैं। ये कार्यशालाएं जीका हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित की गई हैं।

हाल ही में जापान के प्रतिनिधियों ने हिमाचल आकर इसे उगाने का प्रशिक्षण किसानों को दिया। जापान के अलावा चीन और दक्षिणी कोरिया शिटाके मशरूम का सबसे बड़े निर्यातक हैं।

हालांकि, हिमाचल में अभी इसकी पैदावार प्रायोगिक तौर पर ही की गई है। अब किसानों को इसे व्यावसायिक तौर पर उगाने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे उनकी आमदनी को कई गुणा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

शिटाके मशरूम के औषधीय गुण, प्रति किलो इतना है दाम

कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने बताया कि जीका प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 1000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। 

कैं सर रोधी शिटाके मशरूम की दो से तीन हजार रुपये प्रति किलो में बिक्री 
शिटाके मशरूम के कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें कैंसर प्रतिरोधी क्षमता होती है। इसलिए इसकी खूब मांग रहती है। भारत की मंडियों में इसका एक किलो दो से तीन हजार रुपये तक बिक सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें