फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने इस दिन हिमाचल आएंगे अमित शाह

Thu, 24 May 2018 08:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई दिल्ली में प्रदेश संगठनों के साथ हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


26 मई को मोदी सरकार के चार सालों की उपलब्धियों पर कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश भी इसी बैठक में लिए गए। इसके तहत भाजपा शनिवार को पीटरहॉफ में कार्यक्रम आयोजित करेगी। 

शाह जून और जुलाई माह में राज्यों के दौरे पर निकलेंगे, इसी के तहत हिमाचल में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचेंगे। हालांकि अभी प्रदेश संगठन को दौरे की तिथियां नहीं मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धियों को फोकस में रखकर चलेगा हर प्रचार अभियान

केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को प्रचारित करने के साथ भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करेगी। बीते सप्ताह नई दिल्ली में केंद्रीय कोर कमेटी की हुई बैठक में प्रचार प्रचार के पहले चरण का खाका खींचा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष  सतपाल सिंह सत्ती सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। चरणबद्ध तरीके से पार्टी चुनावी गतिविधियों को हर प्रदेश में एक साथ शुरू करने जा रही है।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को फोकस में रखकर हर प्रचार अभियान को चलाया जाना है। इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले माह से हर राज्य का दौरा करेंगे, जिसके तहत हिमाचल में भी शाह का आना रहेगा। प्रदेश संगठन को अभी केंद्रीय कार्यालय ने उनके आगमन की तिथि नहीं दी है, लेकिन संभावना जताई जा रही है जून अंत में वे आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें