फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बलि पर शांता कुमार का बड़ा बयान

Thu, 02 Oct 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पशु बलि पर रोक के समर्थन में अब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार भी उतर आए हैं। शांता ने हाईकोर्ट के पशु बलि पर लगाए गए प्रतिबंध को सही ठहराया है।
विज्ञापन


उन्होंने उन सब धार्मिक नेताओं से यह अपील की है कि इस बदले हुए समय में उन्हें भी अपनी धारणाएं, मान्यताएं और पुराने रीति-रिवाजों को बदलने का साहस दिखाना होगा। कोई भी न्यायालय पशु बलि की अनुमति नहीं देगा।

उन्होंने हाईकोर्ट के इस फैसले पर बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से लेकर महात्मा गांधी तक सब महापुरुषों ने पूर्ण अहिंसा का समर्थन किया है। इतिहास के मध्य युग में किन्हीं कारणों से कुछ परंपराएं पड़ी हैं, उन्हें बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने महेश्वर सिंह जैसे प्रबुद्ध नेताओं से भी अपील की है कि वे इस सारी बात पर विचार करें और अपने निर्णय को बदलें। कहा, देश का कोई भी ग्रंथ किसी की जान लेने की इजाजत नहीं देता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें