फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता खर्च कर चुके हैं पांच साल की सांसद निधि

Thu, 03 Jan 2019 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद शांता कुमार ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में अब तक पांच साल में मिलने वाली 25 करोड़ सांसद निधि खर्च कर चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में रहे कांगड़ा संसदीय सीट के सांसद की बची दो करोड़ की सांसद निधि की योजनाएं भी वे उपायुक्त कार्यालय भेज चुके हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, सांसद शांता कुमार पांच साल में मिलने वाली पांच करोड़ की सांसद निधि और पूर्व में सांसद के बचे दो करोड़ समेत अब तक 27 करोड़ रुपये स्वीकृत योजनाएं उपायुक्त कार्यालय भेज चुके हैं। शांता ने कहा कि उन्होंने अपने मौजूदा कार्यकाल में साल 2014-15 से लेकर 2018-19 तक 27 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत कर उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला भेजी हैं।

अब तक 24 करोड़ की योजनाओं की राशि उपायुक्त कार्यालय की ओर से विभिन्न कार्यान्वन संस्थाओं को भेजी जा चुकी है। शेष राशि भी भेजी जा रही है। कहा कि उन्होंने पांच साल में मिलने वाली 25 करोड़ के बजाए 27 करोड़ से अधिक की योजनाओं को स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें