फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं में रोड़ा अटका रही प्रदेश सरकार: रामस्वरूप

Sun, 14 Feb 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानबूझ कर लटका रही है। प्रदेश की जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री के केंद्र के प्रति नकारात्मक रवैये का शिकार हो रही है। मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सरकाघाट विस क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


सांसद क्षेत्र में दो दिनों के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन सांसद ने परसदा, हवाणी, झंझैल, रोपड़ी, चौक, खलारडू व नबाही में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।

वहीं, विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को हर मोर्च पर असफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर लोगों को ठग रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूपलाल, महामंत्री चंद्रामणि ठाकुर, केएल राणा, जितेंद्र व झंझैल पंचायत के पूर्व प्रधान पवन ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें