आम लोगों की आवाज बनने के लिए हिमाचल के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ ने ‘आपकी आवाज’ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सोमवार 15 फरवरी को नगर निगम के वार्ड नंबर तीन कैथू में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आप 15 फरवरी दोपहर 12:30 बजे ताराहाल स्कूल के निचले गेट के पास (नजदीक सीपीडब्ल्यूडी कालोनी रोड रेन शेल्टर) पहुंच कर समस्याएं रख सकते हैं। आपके गली, मोहल्ले और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए अमर उजाला की टीम न सिर्फ आप तक पहुंचेगी बल्कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर इन समस्याओं का मौके पर समाधान कराने की भी कोशिश की जाएगी।
‘आपकी आवाज’ के तहत हर सोमवार को नगर निगम शिमला के एक-एक वार्ड में अमर उजाला के प्रतिनिधि आपसे रूबरू होंगे और आपकी समस्याओं का हल करवाने का प्रयास करेंगे। हम सिर्फ माध्यम होंगे आप सीधी बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।
जिन बड़ी समस्याओं का समाधान अधिकारी करने में असमर्थ होंगे, उन्हें जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधायक, मंत्री या सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। अमर उजाला का एकमात्र ध्येय आपको बेहतर मंच देकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है। अगर आप भी चाहते हैं कि हमारी समस्याओं का हल निकलें तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
- हमारा पता
अमर उजाला कार्यालय,
न्यू लैंड इस्टेट, टिंबर हाउस, कार्ट रोड शिमला
- व्हाट्सऐप नंबर, 9736003214
- ई-मेल: aushimla@gmail.com