फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तपोवन विधानसभा परिसर में गरजे भाजपा विधायक, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Tue, 19 Dec 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 मंगलवार सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने विस परिसर में फ्लेक्स के एप्रिन पहनकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पोवन विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की शुरूआत विपक्ष के हंगामे से हुई। मंगलवार सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायकों ने विस परिसर में फ्लेक्स के एप्रिन पहनकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एप्रिन पर दस गारंटियों के बारे में लिखा गया था। भाजपा विधायकों ने सुक्खू भाई, दस गारंटियां कित्थे पाई... के नारे लगाए। करीब 15 मिनट जोदार नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चुनावी गारंटियों, विकास कार्यों और एक साल में लिए कर्ज के मुद्दे पर घेरा। जयराम ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार में एक साल के भीतर 14 हजार करोड़ रुपये का ऋण ले लिया है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

विज्ञापन




प्रदेश सरकार की दस गारंटियों एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर भी पूरी नहीं हुई हैं। जबकि चुनावों से पूर्व कहा था कि सरकार बनने पर पहली की कैबिनेट बैठक में सभी गारंटियां लागू की जाएंगी। अभी धर्मशाला में आयोजित एक साल के जश्न में मुख्यमंत्री कह रहे थे कि तीन गारंटियां पूरी कर दी हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पुरानी पेंशन स्कीम तक लागू नहीं हो पाई है। नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद सुबह 11:00 बजे भाजपा विधायकों ने सदन में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें