भाजपा सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र को जो दिया वो कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया। अभी तक कांग्रेस सरकार ने मंडी जिले को एक फूटी कौड़ी नहीं दी है। यह दावा भाजपा विधायक राकेश जम्वाल, दलीप ठाकुर व भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जो पैसा जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते मंडी संसदीय क्षेत्र को भेजा था, वो कांग्रेस सरकार ने किसी और जिले में भेज दिया। मंडी के प्रति कांग्रेस प्रतिशोधात्मक राजनीति कर रही है। कहा कि 31 करोड़ की राशि केंद्र सरकार कीओर से भेजे गए बजट में से दी गई है।
विज्ञापन
केंद्र ने हिमाचल को 1200 करोड़ रुपये दिए हैं, मुख्यमंत्री इसी राशि को वितरित कर हीरो बन रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जब से सत्ता में आई है तब से शिक्षण संस्थानों को बंद करने के लिए व्यवस्था परिवर्तन का काम कर रही है। इसके अलावा प्रदेश की दूसरी विवि सरदार पटेल का दायरा कम कर इस यूनिवर्सिटी को डी ग्रेड का दर्जा दे दिया। उन्होंने सुक्खू सरकार से पूछा कि आज तक उन्होंने मंडी को क्या दिया। उल्टा जो विकास जयराम सरकार द्वारा किया गया था उसे भी बंद करवा दिया गया। कहीं मंडी से सरकार में एक मात्र विधायक होने की सजा तो नहीं दी जा रही।