फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की सराहनीय पहल, हर कोई बोला- वाह क्या बात

Thu, 18 Jan 2018 01:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने सरकारी खजाने से मिलने वेतन की 10 फीसदी राशि गरीबों व जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए खर्च करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जिला में एक राहत कोष भी बनाया जाएगा ताकि जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके। बुक्के व गिफ्ट आदि बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होंगे, ऐसे लोग इस राहत कोष में राशि जमा कर गरीबों की मदद कर सकते हैं।

सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी और वेतन का दस प्रतिशत सामाजिक कार्यों पर लगाऊंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में केंद्र से मिले नए नेशनल हाईवे, 4 मौजूदा खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत व सुधार, पेयजल योजनाओं व युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Trending Videos

65 करोड़ की लागत से निर्मित प्रदेश की पहली कंप्यूटराइज्ड पेयजल स्कीम बमसन-लगवालती से धर्मपुर के लिए पानी ले जाने के प्रयास पर विधायक ने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार और आईपीएच मंत्री के समक्ष जोर-शोर से उठाया जा चुका है।

इस योजना की एक भी बूंद बाहर नहीं जाने दी जाएगी। चूंकि यह स्कीम पूरी तरह भोरंज के लोगों के लिए बनी थी और अभी तक भी भोरंज क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी की कमी है।

सूखाग्रस्त इलाकों के लिए कौल डैम से पेयजल एवं सिंचाई योजना तैयार कर पानी पहुंचाने की प्राथमिकता रहेगी। भोरंज अस्पताल में कुछ भी सुविधाएं नहीं है, लेकिन अब इसमें सुधार होगा। भोरंज के लघु सचिवालय की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल के मैदान विकसित कर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कोशिश होगी। स्वरोजगार के अवसर विकसित करने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने को प्राथमिकता रहेगी।

कमलेश कुमारी ने कहा कि लोगों की समस्याएं हल करने के लिए बुजुर्ग, निर्धन व जरूरतमंद लोगों से स्वयं मिलकर मदद करूंगी। इसके अलावा जिला की समस्याओं को उठाएंगे।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश भाजपा सचिव विजयपाल सोहारू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा व अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें