फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विधायक की अपनी ही पंचायत के बीडीसी चुनाव में भाजपा चित

Mon, 04 Oct 2021 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)

सार

 सबसे बड़ी बात यह है कि उपचुनाव भाजपा विधायक राजेश ठाकुर के गांव में था। यहां सत्तासीन भाजपा को दियोली गांव के कांग्रेस समर्थित अनिल डढवाल ने हराया।कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर गगरेट भाजपा के पिछले चार वर्ष का रिपोर्ट कार्ड खोलकर रख दिया है।  
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित अनिल डढवाल समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र गगरेट में दियोली-घनारी पंचायत के बीडीसी उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे बड़ी बात यह है कि उपचुनाव भाजपा विधायक राजेश ठाकुर के गांव में था। यहां सत्तासीन भाजपा को दियोली गांव के कांग्रेस समर्थित अनिल डढवाल ने हराया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर गगरेट भाजपा के पिछले चार वर्ष का रिपोर्ट कार्ड खोलकर रख दिया है। गगरेट के इस उपचुनाव में भाजपा को मिली हार को खतरे की घंटी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव भी हैं।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस इस उपचुनाव में जीत के बाद एक नए रक्त के संचार के साथ उभरकर सामने आई है। उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक राकेश कालिया ने भी रणनीति तय की थी। कांग्रेस समर्थक अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस जीत से उत्साहित हैं। क्षेत्र के भाजपा समर्थकों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर तर्क दिया कि भाजपा जमीनी स्तर पर खोखली हो गई है। भाजपा के पदाधिकारी अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने भाजपा के गिरते हुए ग्राफ पर चिंता भी व्यक्त की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, नरेंद्र राणा, अजय पाल, अमन ठाकुर आदि ने इसे कांग्रेस की बड़ी जीत बताया है।

विज्ञापन

नूरपुर में भाजपा जीती, वन मंत्री हारे

जिला कांगड़ा में बीडीसी के विकास खंड नूरपुर के जाच्छ-17 वार्ड से एक पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। विजेता प्रत्याशी पारुल देवी को 1088, मीनू 1071 और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनु देवी को 712 मत मिले हैं।

इस सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली है, लेकिन इस वार्ड से वन मंत्री राकेश पठानिया समर्थित प्रत्याशी मीनू 1071 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं, जबकि रणवीर सिंह निक्का समर्थित प्रत्याशी ने 1088 वोट लेकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें