पंचायतीराज संस्थाओं के लाहौल-स्पीति के जिला परिषद, पंचायत समिति केलांग और पंचायत समिति पांगी के मतों की गणना खंड मुख्यालय पर हुई। लाहौल-स्पीति के दस सदस्य और पंचायत समिति केलांग व पंचायत समिति पांगी के सभी पंद्रह पंद्रह सदस्यों के परिणाम घोषित किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ केवल राम सैहजल ने बताया कि पंचायत समिति नूरपुर, पंचायत समिति सराज, पंचायत समिति गगरेट के उप निर्वाचन के भी परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। परिणामों के अनुसार पंचायत समिति गोशाल से विपिन कुमार, पंचायत समिति मूरिंग से दिनेश कुमार, तांदी से भावना, शांशा से हीरा दासी, उदयपुर से शीला, जाहलमा से प्रोमिला देवी पत्नी अमीर चंद, गोहरमा से प्रोमिला देवी पत्नी चंद्र शेखर ने जीत हासिल की।
वहीं, गोंदला से प्रोमिला पत्नी विक्रम, पंचायत समिति त्रिलोकनाथ से राकेश, कारदंग से नवांग, कोलोंग को टशी सोनम, सिस्सू से अंजु देवी, तिगरेट से दलीप सिंह, तिंदी से रीता जीते। इसके अलावा पांगी ब्लॉक में पंचायत समिति सदस्य के तौर पर वांग टशी, बबिता कुमार, हंस राज, किशनक कुमार, तब्बू, प्रेम देई, राकेश कुमार, देम चंद, वीना कुमारी, आशा किरण, शांता कुमार, सुमित्रा कुमारी, सतीश कुमार, शांति और अंजना कुमारी चुनाव जीते। वहीं, जिला परिषद काजा के वॉर्ड लोसर में छेरिंग संदूप, वार्ड काजा में मोना देवी और सगनम से तेंजिंग फागदोल ने जीत हासिल की। वहीं, उदयपुर में महेंद्र सिंह, त्रिलोकनाथ से राजेश शर्मा, जाहलमा से छेजंग डोलमा, केलांग से कुगा झालछन, सिसू से अनुराधा, कोलंग से देरजे अंगरूप विजयी रहे।