सीएम जयराम ने अस्पताल परिसर में झाडू़ लगाकर की सफाई
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जोनल अस्पताल मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता अभियान में शिरकत कर झाडू़ लगाकर अस्पताल परिसर में सफाई भी की।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2022 तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे। इस मौके पर विधायक जवाहर ठाकुर, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा मंडी आदि उपस्थित रहे।