फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद भाजपा नेताओं ने बांटे लड्डू

Tue, 26 Feb 2019 04:15 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर किए गए हमले के बाद भाजपा ने हिमाचल के सोलन में लड्डू बांटकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों को इसकी बधाई दी।

विज्ञापन


गौर हो कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर किए गए हमले की पुष्टि की।

 

भारत  ने साफ किया किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारतीय विदेश सचिव गोखले ने कहा कि इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

लड़ाकू विमानाें के एक समूह ने ऐसे किया हमला

विजय गोखले ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पुख्ता खुफिया सूचना के बाद भारत ने जैश के ठिकानों पर असैनिक कार्रवाई की है। विजय गोखले ने कहा, 'इस सूचना के बाद कि जैश के आतंकी भारत में और आत्मघाती हमले करने के फिराक में है, भारत द्वारा हमला करना जरूरी हो गया था।

हमने बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया, जिसमें कई बड़े आतंकी, सीनियर कमांडर और जेहादी मारे गए हैं।' 26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें